Bollywood Stars: सुरीली आवाज से दर्शकों को बनाया दिवाना , अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी माहिर हैं ये सितारे

Update: 2024-02-08 08:15 GMT

बॉलीवुड में प्रतिभा की कमी नही है, यहां सितारों ने अभिनय से तो दर्शकों के दिलों में जगह बनाई ही है साथ ही दूसरे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा कर एक अलग पहचान बनाई है। कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया है, तो किसी ने किताबें लिख अपना हुनर दिखाया है। कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ साथ संगीत की दुनिया में अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तो आइए जानते हैं..




 


अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन को यूं ही महानायक नहीं कहा जाता है। दर्शक अभिनेता के अभिनय के ही नहीं आवाज के भी दिवाने हैं। अमिताभ बच्चन भी कई बार गायकी में अपना हुनर आजमा चुके हैं। उन्होंने 'बागवान' फिल्म में 'मैं यहां तू वहां', 'बदला' का 'औकात', 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का 'लोरी' गाना गाया है।


 



परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में संगीत की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने मुंबई फेस्विल 2024 में लाइव परफॉर्मेंस दी। इससे पहले अभिनेत्री ने फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में ना सिर्फ एक अलग रोल निभायाए, बल्कि 'माना के हम यार नहीं' गाना भी गाया, जो दर्शकों ने काफी किया था।




 


आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री के अभिनय का हर कोई दिवाना है और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। आलिया ने इंडस्ट्री में अभिनय के अलावा गायकी में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का गाना 'समझावां', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का 'हमसफर', 'हाईवे' का 'सूहा साहा' और 'उड़ता पंजाब' के गाने 'इक कुड़ी' का एक वर्जन गाया है।




 


आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। आयुष्मान ना सिर्फ अच्छे अभिनेता हैं बल्कि सिंगर भी हैं। अभिनेता ने अपनी लगभग हर फिल्म में गाने गाए हैं। इसके अलावा आयुष्मान ने अपने अलग गाने भी रिलीज किए हैं, जो फैंस ने काफी पसंद किए हैं। आयुष्मान ने 'पानी दा रंग', 'यहीं हूं में', 'हारेया' जैसे गाने गाए हैं।




 


अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अभिनय के बाद खिलाड़ी कुमार ने अब गायकी से फैंस को दिवाना बनाया है। अभिनेता का हाल ही में 'शंभू' गाना जारी हुआ है। इस गाने में अक्षय ने अपनी अवजा दी है।

Tags:    

Similar News