रूस ने ड्रोन और मिसाइल से यूक्रेन पर किया हमला, देशभर के कई क्षेत्रों को बनाया निशाना

Update: 2024-08-26 11:02 GMT

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में यूक्रेन की ओर से रूस पर घातक हमले किए गए थे। वहीं रूस ने भी पलटवार करते हुए सोमवार को तड़के यूक्रेन पर हमला कर दिया। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी बलों ने कीव पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल दागे और देशभर के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। सुबह 6 बजे से ठीक पहले देश भर में हवाई हमले के सायरन बज गए।

यूक्रेनी सेना ने बताया कि हमले आधी रात के आसपास शुरू हुए, जो अभी भी जारी है। उनका कहना है कि कई हफ्तों बाद इतने बड़े पैमाने पर हमला किया गया है और देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। वायु सेना के अनुसार, रूसी ड्रोन के कई समूह यूक्रेन के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

Tags:    

Similar News