लॉक खराब होने के कारण विमान के शौचालय में एक घंटे तक फंसा रहा यात्री, एयरलाइन ने कही यह बात

By :  SaumyaV
Update: 2024-01-17 06:59 GMT

स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा के दौरान, हमारे चालक दल ने शौचालय में फंसे यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। बंगलूरू पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। 

16 जनवरी को मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री दुर्भाग्य से शौचालय के अंदर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। उड़ान के दौरान दरवाजे के लॉक में खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी। स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा के दौरान, हमारे चालक दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि बंगलूरू पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। स्पाइसजेट ने यह भी कहा है कि मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में करीब एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसे यात्री को पूरा रिफंड किया जा रहा है। 



Tags:    

Similar News