गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी में आइडिया की कद्र नहीं

Update: 2024-04-04 08:42 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता गौरव वल्लभ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार की सबुह पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी गलत दिशा में बढ़ रही है। मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता। वल्लभ ने मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा था। जिसमें पार्टी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का कारण बताया।

पूर्व कांग्रेस नेता ने लिखा कि वे न तो सुबह-सुबह सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। इसी वजह से पार्टी को छोड़ने का फैसला कर लिया है। बता दें कि वल्लभ को कांग्रेस ने 2023 का राजस्थान विधानसभा उदयपुर से लड़ाया था। लेकिन वो भाजपा के चाराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटो से हार गए थे। हालांकि, एक साल बाद अब गौरभ वल्लभ ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में आइडिया की कद्र नहीं है। 

Tags:    

Similar News