फिर सुर्खियों में आईं दिव्या खोसला, मां के नाम क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

Update: 2024-02-24 05:39 GMT

दिव्या को आखिरी बार साल 2023 में यारियां 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी, यश दास गुप्ता और पर्ल वी पुरी नजर आए थे।

अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर कुमार टाइटल नजर न आने पर कयास लगने लगे थे कि भूषण कुमार और अभिनेत्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि वे तलाक लेने जा रही हैं। हालांकि, टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल है। जारी किए गए बयान में उन्होंने इस खबरों को महज एक अफवाह करार दिया था।

 दिव्या ने लिखा क्रिप्टिक नोट

इस बीच अभिनेत्री का एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्मी गलियारे में हलचल मचा दी है। हाल ही में दिव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो स्टोरी साझा की है। इसमें वे अपनी दिवंगत मां के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने क्रिप्टिक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, "सिर्फ आपको बारे में सोच रही हूं। आपको के लिए बहुत कुछ है।"

19 साल पहले की थी शादी

इस पोस्ट को लेकर एक बार फिर से तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। दिव्या और भूषण की शादी को 19 साल हो चुके हैं। फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में सात फेरे ले लिए थे। दिव्या की उम्र उस समय महज 21 साल थी। शादी के छह साल बाद उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया था।

इस फिल्म में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या को आखिरी बार साल 2023 में यारियां 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी, यश दास गुप्ता और पर्ल वी पुरी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। हालांकि, यह फिल्म पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।

Tags:    

Similar News