ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक गुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल में ली आखिरी सांस, जानें पोप का आखिरी संदेश

9 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया गया है।;

By :  Aryan
Update: 2025-04-21 08:35 GMT

नई दिल्ली। ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक गुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। पोप फ्रांसिस पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया है, उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पोप फ्रांसिस हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती थे।

बीमारी से जूझ रहे थे

वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित थे। जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे। इससे पहले, 2021 में वह रोम के इसी जेमेली अस्पताल में 10 दिन तक भर्ती थे। जिसके चलते आज वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

'जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़े'

पोप फ्रांसिस को शांतुपूर्ण विचारधारा के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने आखिरी संदेश में कहा था कि- 'शांति के हथियार का इस्तेमाल करे, जिम्मेदारी वालें पदों पर बैठे लोग डर के आगे ना झुकें। जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़े।'

9 दिनों के शोक की घोषणा

पोप फ्रांसिस के निधन से एक युग का अंत हो गया है। जिसके बाद 9 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया गया है। पोप फ्रांसिस के जाने से 1.2 कैथोलिक सदमें में है।

कार्डिनल केविन फेरेल ने पोप के निधन की घोषणा की

फेरेल ने अपनी घोषणा में कहा, ''रोम के स्थानीय समय सुबह 7:35 बजे पोप फ़्रांसिस ने आख़िरी सांस ली। फ्रांसिस का पूरा जीवन लॉर्ड और चर्च की सेवा में समर्पित था। पोप फ्रांसिस ने हम सबको हमेशा साहस, प्यार और हाशिए के लोगों के पक्ष में खड़ा रहने के लिए प्रेरित किया। पोप फ़्रांसिस लॉर्ड जीसस के सच्चे शिष्य थे।''

Tags:    

Similar News