अमेरिका की हूती विद्रोहियों पर हमले की जानकारी हुई लीक, जानें क्या है पूरा मामला
हमले की योजना की गई थी एक ग्रुप चैट में साझा;
हूती विद्रोहियों पर हमले की अमेरिकी खुफिया जानकारी एक ग्रुप चैट में लीक हो गई है। इस ग्रुप में अमेरिकी पत्रकार जुड़े हुए थे, जिन्होंने जानकारी लीक होते ही इस पर खबर छाप दी।
जानकारी कैसे हुई लीक?
दरअसल, अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों पर लगातार हवाई हमले कर रहा है। इसी के चलते अमेरिका की हूतियों पर हमले की एक खुफिया जानकारी लीक हो चुकी है। इस हमले की योजना एक ग्रुप चैट में साझा की गई थी, जिसमें अमेरिका सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ एक पत्रिका के संपादक भी जुड़े हुए थे। जैसे ही हमले की जानकारी ग्रुप में साझा की गई, संपादक ने अपनी मैगजीन में इसे छाप दिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है की जानकारी को ग्रुप में किसने साझा किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जो योजना लीक हुई है, उसमें हूती विद्रोहियों पर हमले की पूरी जानकारी दी गई थी, जैसे किन लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा और कौन से हथियार इस्तेमाल किए जाएंगे। इस बात की जांच की जा रही है कि इस ग्रुप चैट में एक पत्रकार को कैसे और किसने जोड़ा। ग्रुप चैट में अमेरिका के रक्षा मंत्री, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और खुफिया विभाग के निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल थे।