नासा के एक्स-4 मिशन पर होगी सबकी नजर, जानें पहली बार किस भारतीय को मिलेगा सुनहरा मौका, क्या है मिशन?

Update: 2025-03-19 08:56 GMT

नई दिल्ली। स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी हुई। अब नासा के एक आगामी मिशन पर सभी की नजर रहेगी। नासा का निजी ‘एक्सिओम मिशन 4’ यानी ‘एक्स-4’ भारत के लिहाज से भी बेहद अहम होगा क्योंकि इसमें पहली बार एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले हैं।

क्या है ‘एक्स-4’ मिशन?

‘एक्स-4’ मिशन फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा। यह मिशन लगभग 14 दिनों तक चलेगा। ‘एक्स-4’ मिशन नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बीच व्यापक सहयोग का हिस्सा है। इसरो के लिए इस मिशन का महत्व और अधिक है क्योंकि इससे प्राप्त अनुभवों को गगनयान मिशन में शामिल किया जाएगा। इस मिशन का लक्ष्य दुनिया का पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करना है।

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना में परीक्षण पायलट हैं। वे भारत के गगनयान मिशन का भी हिस्सा हैं। एक्स-4 के साथ पहली बार एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री एक निजी मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करेंगे।

Tags:    

Similar News