भारतीय कप्तान ने कंगारूओं से ले लिया वर्ल्ड कप का बदला! छक्के की छतरी फैलाते हुए क्या बोल रहा था रोहित का बल्ला?

Update: 2024-06-24 16:54 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से हो रहा है। यह मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

रोहित शर्मा ने 41 गेंदों 92 रन की तुफानी पारी खेली। विराट कोहली खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। उन्‍होंने 5 गेंदे खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 31 रन की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 22 गेंदों पर 28 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और स्टोइनिस ने दो दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को 206 रन का भारतीय टीम ने दिया लक्क्ष।

Tags:    

Similar News