Virat vs Sachin: सचिन ने 21वें से 49वें शतक के लिए खेलीं 254 पारियां, विराट ने सिर्फ 144 पारियों में किया ऐसा,

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-06 07:31 GMT

दोनों के शतकों की तुलना की जाए तो सचिन ने वनडे करियर का पहला शतक 76वीं पारी में लगाया था। वहीं, विराट ने 13वीं पारी में पहला वनडे शतक लगाया था। अब विराट ने सचिन के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

विश्व कप 2023 में विराट कोहली का जलवा कायम है। उन्होंने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस विश्व कप में अपना दूसरा और ओवरऑल विश्व कप करियर का चौथा शतक जड़ा। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंद में 10 चौके की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट ने महान सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। 

'क्रिकेट के भगवान' ने खुद किंग कोहली को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विराट जल्द उनका रिकॉर्ड तोड़ेंगे। हालांकि, विराट और सचिन द्वारा 49 शतक के लिए ली गई पारियों में काफी अंतर है। सचिन ने जहां 49 शतक के लिए 451 पारियां खेली थीं, वहीं, विराट ने 277 पारियों में ऐसा किया है। उन्होंने सचिन से 174 पारियां कम खेलीं। 

सचिन के वनडे शतक 


 



दोनों के शतकों की तुलना की जाए तो सचिन ने वनडे करियर का पहला शतक 76वीं पारी में लगाया था। पांच शतक के लिए उन्होंने 100 पारियां, 10 शतक के लिए 131 पारियां और 15 शतक के लिए 182 पारियां खेलीं। सचिन ने 20 शतक 197वीं पारी में जाकर लगाए थे। उनका 25वां शतक 234 पारियों में जाकर आया था। 30 शतक 267 पारियों में आए, जबकि 307 पारी तक सचिन के 35 शतक हो गए थे। 

विरा355वीं पारी में जाकर उन्हेंने 40 शतक पूरे किए। वहीं, 45वां शतक 424वीं पारी में जाकर आया। सचिन ने 49वां शतक 451वीं पारी में जाकर लगाया। सचिन ने 21 से 49वें शतक के लिए 254 पारियां खेलीं। उन्होंने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए। इनमें 49 शतक के अलावा 96 अर्धशतक लगाए। नाबाद 200 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।  


Tags:    

Similar News