श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रन से दी करारी हार

Update: 2024-08-07 18:20 GMT

नई दिल्ली। भारत को श्रीलंका दौरे पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रन से हार दिया। श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। श्रीलंका की टीम ने 1997 के बाद पहली बार भारत को वनडे सीरीज में हराया है।

भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को तीसरा वनडे खेला गया। भारत दो मैचों के बाद सीरीज में 0-1 से पिछड़ा था। भारत को सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था लेकिन भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 248 रन बनाए। भारतीय टीम इसके जवाब में 138 रन पर ढेर हो गई।

249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब तराके हुई। शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा 35 और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत 6, श्रेयस अय्यर 8, अक्षर पटेल 2 और शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हुए।

वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन, रियान पराग ने 15 रन, कुलदीप यादव 6 रन, बनाकर चलते बने। भारतीय टीम महज 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई।

Tags:    

Similar News