टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम किया, श्रीलंका को 43 रन से हराया

Update: 2024-07-27 18:17 GMT

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 43 रन हराकर टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया। यह क्रिकेट पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाए। श्रीलंका टीम ने 170 रन पर ही सिमट गई।

भारतीय टीम में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरे यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल ने बिना विकेट खोए 74 रन बनाए। दिलशान मदुशंका ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। गिल ने 16 गेंदों पर 34 रन बनाए। अगली ही गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 21 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े।

सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 58 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों पर 9 रन, रियान पराग ने 6 गेंदों पर 7 रन, पंत ने 33 गेंदों पर 49 रन और रिंकू सिंह ने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया। अक्षर पटेल 10 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा को 1-1 सफलता मिली।

श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पारी का आगाज किया। श्रीलंका ने बिना कोई विकेट खोए 55 रन का पारी खेली। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने कुसल मेंडिस को आउट किया। मेंडिस ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। पथुम निसांका ने 48 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अक्षर पटेल ने बोल्‍ड किया। अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर टीम की वापसी कराई है। उन्‍होंने कुसल परेरा को अपना शिकार बनाया। परेरा ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए। रियान पराग ने कामिंदु मेंडिस का 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर विकेट लिया।

Tags:    

Similar News