ओलंपिक में बैडमिंटन मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बने, 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Update: 2024-08-02 17:57 GMT

नई दिल्ली। भारतीय शटलर लक्ष्‍य सेन ने आज इतिहास रच दिया। उन्‍होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चाउ टीएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से मात दी। इसके साथ ही सेन ओलंपिक में बैडमिंटन मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं।

भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। इसी के साथ भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में 13वें मिनट में गोल कर दिया। इसी के साथ भारत 2-0 से आगे हो गया। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला। 25वें मिनट में क्रैग थॉमस ने गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 हो गया। 26वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत सिंह ने बचाया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 की बढ़त के साथ आगे था। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक में गोल किया। इसी के साथ भारत 3-1 से आगे हो गया। तीन क्वार्टर के बाद भारत ने 3-1 से ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए रखी। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसी के साथ भारत ने जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Tags:    

Similar News