पेरिस ओलंपिक 2024 में अमित रोहिदास पर लगा बैन, सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे

Update: 2024-08-05 09:12 GMT

नई दिल्ली। अमित रोहिदास पर पेरिस 2024 ओलंपिक हॉकी टूर्नामेंट में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। अब वह कल जर्मनी के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे। रविवार को अंतिम आठ के मैच में ब्रिटेन के खिलाफ रोहिदास की स्टिक अनजाने में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से छू गई थी और उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया गया। फुटबॉल में रेड कार्ड मिलने से खिलाड़ी अगले मैच से बाहर हो जाता है। इसका विरोध भारत ने किया था।

वहीं हॉकी संघ के जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह ने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे, इन्हें ऐसे नहीं छोड़ेंगे। अनुभवी डिफेंडर अमित रोहिदास को 18वें मिनट में रेडकार्ड मिलने के बाद भारत को लगभग तीन क्वार्टर दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। हॉकी इंडिया खेल की अखंडता को बनाए रखने और भविष्य के मैचों में निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने के लिए इन मामलों की गहन समीक्षा का आह्वान करता है।

Tags:    

Similar News