बिग बॉस के घर में आकर सलमान खान से दुश्मनी मोल ले चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में शामिल ये नाम |

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-21 08:11 GMT

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने पहले सीजन से ही छोटे पर्दे की दुनिया में विवादों में रहा है। यह एक ऐसा शो बन गया है, जिसमें सितारे अपनी कंट्रोवर्सीज के कारण सुर्खियां बटोरते हैं। जहां एक ओर सेलेब्स एक दूसरे से भिड़ते दिखाई देते हैं, वहीं दूसरी ओर सभी सलमान से अच्छी इक्वेशन बनाकर रखना चाहते हैं क्योंकि अभिनेता उन्हें बाद में इंडस्ट्री में चांस देते हैं। हालांकि, बहुत से ऐसे सितारे भी हैं, जो सलमान से खुल्लम खुल्ला दुश्मनी ले चुके हैं। चलिए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में.


अनुराग डोभाल

सलमान खान के शो में आकर अनुराग डोभाल ने खूब धमाल मचाया था। जहां सभी सितारे सलमान से डरकर रहते हैं, वहीं अनुराग डोभाल ने बिग बॉस से भाईजान की शिकायत की थी। दरअसल, सलमान खान ने ब्रो सेना पर कमेंट किया था, जिसको लेकर अनुराग गुस्सा हो गए थे। 



 

बाबा ओम

बिग बॉस 10 के घर में आकर सितारों के बीच कोहराम मचाने वाले बाबा ओम भी सलमान से भिड़ चुके हैं। दोनों के बीच शो में हुई गरमा-गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सलमान ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था। 



 

अभिजीत बिचुकले

अभिजीत बिचुकले खुद को अभिनेता, लेखक, गायक, कवि और संगीतकार कहते हैं। वह अपनी हरकतों के कारण खबरों में बने रहते हैं, जिसमें नगर पालिका परिषद से लेकर भारत के राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने की घोषणाएं शामिल हैं। यही अभिजीत बिचकुले बिग बॉस के घर में भी आफत मचा चुके हैं। उनकी हरकतें भी घर अंदर ऐसी रही थीं, जिसने सलमान का पर चढ़ा दिया था। 



 

प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा का भी शो में हाल बेहाल रहा था। उन्होंने शो में रहकर खूब बवाल काटा था। उन्होंने सलमान खान से खूब पंगा लिया था, जिसने भाईजान को गुस्सा दिला दिया था। सलमान खान इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने प्रियंका को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

 


Tags:    

Similar News