'तुम आना तो बेटी बनकर आना' वीडियो को आनंद महिंद्रा ने किया शेयर

Update: 2024-09-18 12:54 GMT

भले आज हम दुनिया में काफी आधुनिक युग में है। मगर अधिकांश तौर पर लोगों को औलाद के रूप में लड़के ही चाहते हैं।

इसी बीच महिंद्रा एवं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक गर्भवती महिला को दिखाया गया है।

इस वीडियो में भ्रूण हत्या के खिलाफ एक भावुक संदेश देने का कार्य किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखते हुए कहा कि भगवान ने हमें दो बेटियां दीं जिन्होंने हमारी दुनिया को रोशन कर दिया।

साथ ही उन्होंने इस वीडियो को बनाने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त किया है। लिखा है कि पीयूष पांडे और उनकी टीम को उनके शानदार और दिल को छू लेने वाले काम के लिए बधाई।

Tags:    

Similar News