ओटीटी पर अभिनय का जादू नहीं चला पाए बड़े पर्दे के ये चमकते सितारे, फ्लॉप फिल्में देख दर्शक हुए निराश

By :  SaumyaV
Update: 2024-01-27 08:14 GMT

अभिनय की दुनिया में सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। आज के दौर में सिनेमा अब ओटीटी के जरिए दर्शकों तक घर घर में ही पहुंच रहा है, ऐसे में तमाम सितारे ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों का दिल जीतते है। हालांकि, कई सितारों की फिल्में ओटीटी पर सफल नहीं हो पाई है, जिससे वे ओटीटी पर सफल नहीं हो पाए। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर तो अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन ओटीटी पर वे दर्शकों के बीच अपना खास कमाल नहीं दिखा पाए। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो ओटीटी पर फ्लॉप हो गए... 




 


माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। माधुरी ने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की वेब सीरीज ‘फेम गेम’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित फिल्म मजा मा में भी नजर आईं, लेकिन यह फिल्म भी ओटीटी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।  





 


अक्षय कुमार

इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म की शुरुआत तो धमाकेदार की थी, लेकिन गुजरते समय के साथ फिल्म को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में अक्षय कुमार का ओटीटी पर कुछ खास जादू नहीं चल पाया।


 



विद्या बालन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री जलसा ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में थीं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई यह फिल्म बेदम साबित हुई और विद्या का ओटीटी करियर भी खास नहीं चमक पाया।  




 


हर्षवर्धन कपूर

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हर्षवर्धन कपूर की फिल्म थार ओटीटी ऐप नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे नकार दिया। ऐसे में हर्षवर्धन कपूर ओटीटी पर फ्लॉप अभिनेता बन गए। 




 


दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी अदाकारी से बड़े पर्दे पर जादू चलाने वाली अभिनेत्री दीपिका का ओटीटी करियर कुछ खास नहीं रहा। अभिनेत्री की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई, जिसका कारण यह हुआ कि यह फिल्म फ्लॉप हो गई। ऐसे में दीपिका की दमदार अदाकारी का जादू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं चल पाया।

Tags:    

Similar News