दिवाली बैश में Janhvi Kapoor ने 'ब्वॉयफ्रेंड' संग लूटी लाइमलाइट, सलमान-ऐश्वर्या समेत इन सितारों ने खींचा अटेंशन

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-06 06:40 GMT

जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी आयोजित की जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स सज-धजकर पहुंचे। जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं तो वहीं दबंग सलमान खान भी पार्टी में पहुंचे। ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई सितारों ने मनीष के घर में दिवाली वाइब्स देते हुए महफिल जमाई। 

दिवाली नजदीक है और सेलेब्स के घर पार्टी की शुरुआत हो गई है। हर साल कई फिल्मी सितारे अपने घर में ग्रैंड दिवाली बैश होस्ट करते हैं और इस साल इसकी शुरुआत दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने की है। बीती रात मनीष के दिवाली बैश में बड़े-बड़े सितारों ने रंग जमाया। 

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। जाह्नवी को शिखर के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी शिखर के साथ स्पॉट किया गया। गोल्डन कलर की ड्रेस में जाह्नवी अदाएं बिखेर रही थीं। पार्टी से देर रात घर जा रहीं जाह्नवी का उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर कार में इंतजार करते हुए नजर आए। 
 




 ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगाया पार्टी में चार-चांद

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन अकेले आईं। उनके साथ न उनकी बेटी आराध्या बच्चन दिखीं और न पति अभिषेक बच्चन। पिंक और रेड कलर के सलवार-सूट में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही थीं। खुले बाल और रेड लिप्स से अभिनेत्री ने अपने ग्लैमर में चार-चांद लगाया था। 



 सलमान खान की दबंग एंट्री

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। वह कैजुअल लुक में दिखे।



 

शाह रुख खान की पत्नी और बेटी ने चुराई लाइमलाइट

दिवाली बैश में शाह रुख खान तो नजर नहीं आए, लेकिन उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान नजर आईं। गौरी SRK की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आईं। वहीं, सुहाना खान 'द आर्चीज' की टीम के साथ पार्टी में रंग जमाने पहुंचीं। गोल्डन ब्लाउज और रेड लहंगे में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुशी कपूर ने भी रेड लहंगे के साथ गोल्डन ब्लाउज में सुहाना को ट्विन किया था। 



 ग्लैमरस क्वीन लगीं ये अभिनेत्रियां

दिशा पाटनी हमेशा की तरह अपने बोल्ड लुक में छा गईं। उन्होंने चॉकलेटी कलर की डीप नेक ब्लाउज के साथ शिमर साड़ी पहनी थी। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ब्लू कलर के लहंगे में बहुत प्यारी लग रही थीं। सारा अली खान ने पिंक कलर के लहंगे में गजब ढा रही थीं, वहीं कृति सेनन ब्लू कलर की साड़ी में हूर की परी लग रही थीं। 



 





Tags:    

Similar News