उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर ने नेहरू नगर में घर घर वितरण किए योजनाओं के पत्रक
यूपी के उपयोगी 8 वर्ष GYAN(गरीब,युवा,अन्नदाता,नारी) ही आधार, डबल इंजन सरकार;
गाजियाबाद। आज वार्ड 96 जी डी ए मार्किट ए ब्लॉक नेहरू नगर में राज नगर मण्डल अध्यक्ष नीरज त्यागी, एवं वार्ड के पार्षद अजीत निगम के साथ महापौर सुनीता दयाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरण किए।
जिसमे यूपी के उपयोगी 8 वर्ष GYAN(गरीब,युवा,अन्नदाता,नारी) ही आधार, डबल इंजन सरकार आधारित सभी योजनाओं के विषय मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
G का अर्थ- गरीब
Y का अर्थ- युवा
A का अर्थ- अन्नदाता
N का अर्थ- नारी
जिसमें गरीब कल्याण खेल भी रोजगार भी, सशक्त युवा सम्रद्ध प्रदेश किसान सम्रद्ध सशक्त प्रदेश सशक्त नारी समृद समाज से सम्बंधित सभी योजनाओं के लाभों को विस्तृत रूप पत्रक में दिया गया है जिसको घर घर, हर रेहड़ी पटरी,ठेला,गरीब,नारी और किसानों तक पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं को करना है।
महापौर ने ब्लॉक में रहने वाले और ठेली, रेहड़ी पटरी,दुकानदार आदि के यहां जाकर यह पत्रक वितरण किये है और उनको उपरोक्त योजनाओं के विषय मे जानकारी भी दी गयी जिससे वह उन सभी योजनाओं का लाभ ले सकें।
महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर पत्रक वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं समस्त कार्यकर्ता पत्रक वितरण करेंगें।