भारत के ये गायक विदेशी गायकों के साथ गा चुके हैं गाना

Update: 2024-07-02 12:22 GMT

नई दिल्ली। भारतीय गीत न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। भारत के गीत और उनके संगीत को दुनियाभर में सराहा जाता है। वहीं भारत के कई गायक ऐसे है जो विदेशी गायकों के साथ भी काम कर चुके हैं। इन गायकों में दिलजीत दोसांझ, किंग, सोनू निगम और अरमान मलिक शामिल हैं।

दिलजीत दोसांझ

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ आज संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वो अब दुनिया के अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्म करते हैं। अपने गीतों के अलावा वो अभिनय को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वह कोलंबियाई गायक कैमिलो के साथ 'पलपिता' नाम से एक गाना गा चुके हैं। यह गाना पंजाबी और स्पेनिश संस्कृति का एक मिश्रण है, जिसमें कैमिलो स्पेनिश और दिलजीत पंजाबी भाषा में गाते हैं।

अरमान मलिक

अरमान मलिक ने ब्रिटिश गायक और गीतकार एड शीरान के साथ 2 स्टेप गाना बनाया है। इस गाने को दुनियाभर के श्रोताओं ने सराहा हैं। इस गाने के जरिए अरमान मलिक को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली है।

सोनू निगम

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लू' का गाना चिगी विगी काफी मशहूर हुआ था। इस गाना को सोनू निगम ने ऑस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग के साथ मिलकर गाया था।

किंग

किंग, प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनस के साथ 'मान मेरी जान आफ्टरलाइफ' गाना बना चुके हैं। इस गाने में भारतीय धुनों के साथ-साथ निक जोनस का पॉप स्टाइल भी देखने को मिला।

Tags:    

Similar News