इंस्टाग्राम की रेस में श्रद्धा कपूर ने पीएम मोदी को छोड़ा पीछे

Update: 2024-08-21 12:06 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काफी छाई हुई है। फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा का किरदार सबको काफी पंसद आ रहा है। 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।

श्रद्धा कपूर की पॉपुलैरिटी में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फॉलोअर्स की संख्या इतनी बढ़ गई है कि एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। कपूर अब इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फैंस हो गए हैं। वहीं पीएम मोदी के 91.3 मिलियन फैंस हैं। 

Tags:    

Similar News