AI से अपने जीवन को कंट्रोल करती दिखेगी अभिनेत्री अनन्या, नई फिल्म 'CTRL' का ट्रेलर रिलीज

Update: 2024-09-25 07:37 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की हाल में ही एक नई फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसका आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनकी यह फिल्म 'CTRL'(कंट्रोल) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर 4 अक्तूबर 2024 से होगा। अभी बीते दिनों में अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीरीज में नजर आईं।

अनन्या की 'CTRL' एक साइबर थ्रिलर फिल्म है। इसमें एआई की दुनिया, सोशल मीडिया का जिंदगी में किस हद तक दखल है, इसकी झलक दिखाई गई है। अनन्या के साथ फिल्म में अभिनेता विहान सामत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी गई है। इसके साथ लिखा है कि अपने जीवन को कंट्रोल करिए'। अनन्या पांडे की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो आलिया भट्ट से उनकी तुलना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News