Nikay Chunav Final Result: 17 मेयर भाजपा के, SP-BSP सदमे में, विपक्ष पर चला योगी का बुलडोज़र , किया चकनाचूर.

Update: 2023-05-13 16:54 GMT

Nikay Chunav Final Result: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत देखने को मिली है। 17 मई एयर भारतीय जनता पार्टी के चुने गए हैं और इस क्लीनस्वीप के बाद योगी आदित्यनाथ गदगद नजर आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जनता के द्वारा दिए गए इस भरोसे को हम हमेशा बरकरार रखेंगे और सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

आपको बता दें कि 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना के बाद 17 में से 17 नगर निगम सीटों पर भगवा लहरा चुका है, बाकी के परिणाम आना बाकी है। सपा-बसपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ गई है। झांसी, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर लगातार चौथी बार भाजपा जीती

गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं। हार के बाद काजल निषाद ने हंगामा किया। मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठी। इसके बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत की।

नगर न‍िगम                              विजेता (पार्टी)

लखनऊ नगर निगम                  सुषमा खर्कवाल (बीजेपी)

कानपुर नगर निगम                   प्रमिला पांडे (बीजेपी)

गाजियाबाद नगर निगम              सुनीता दयाल (बीजेपी)

सहारनपुर नगर निगम डॉक्‍टर     अजय सिंह (बीजेपी)

अयोध्या नगर निगम                    गिरीशपति त्रिपाठी (बीजेपी)

वाराणसी नगर निगम                  अशोक तिवारी (बीजेपी)

आगरा नगर निगम                      हेमलता दिवाकर (बीजेपी)

झांसी नगर निगम                       बिहारीलाल (बीजेपी)

शाहजहांपुर नगर निगम               अर्चना वर्मा (बीजेपी)

फिरोजाबाद नगर निगम               कामिनी राठौर (बीजेपी)

मेरठ नगर निगम                        हरिकांत अहलूवालिया (बीजेपी)

प्रयागराज नगर निगम                  गणेश केसरवाली (बीजेपी)

अलीगढ़ नगर निगम                   प्रशांत सिंघल (बीजेपी)

मुरादाबाद नगर निगम                विनोद अग्रवाल (बीजेपी)

गोरखपुर नगर निगम                  मंगलेश श्रीवास्तव (बीजेपी)

बरेली नगर निगम                      उमेश गौतम (बीजेपी)

मथुरा-वृंदावन नगर निगम           विनोद अग्रवाल (बीजेपी)


यूपी नगर निकाय चुनाव : एक नजर में

चुनाव आयोग के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुआ था। चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया। कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।

Tags:    

Similar News