भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन हटा, फिर से मिला पूरा नियंत्रण

Update: 2025-03-11 05:44 GMT

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को WFI का निलंबन हटा दिया है, जिससे अब महासंघ को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों के चयन का अधिकार मिल गया है।

क्या था मामला?

24 दिसंबर 2023 को खेल मंत्रालय ने WFI को सस्पेंड कर दिया था, जब महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की घोषणा कर दी थी। संजय सिंह को भाजपा सांसद और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। WFI के निलंबन के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने तदर्थ समिति बनाकर महासंघ के संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी।

अब WFI को क्या अधिकार मिलेंगे?

-खेल मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा कि WFI का राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) का दर्जा बहाल कर दिया गया है।

-अब WFI घरेलू टूर्नामेंट आयोजित कर सकता है।

-महासंघ को नेशनल टीम और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन का अधिकार मिल गया है।

भारतीय कुश्ती संघ अब पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने में कोई बाधा नहीं होगी। हालांकि, यह फैसला विवादों से घिरा हुआ है क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को फिर से WFI का पूर्ण नियंत्रण मिल गया है।

Tags:    

Similar News