होली से पहले कर्क राशि, कन्या राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। कन्या राशि वालों को गजकेसरी योग के चलते वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे करियर में प्रगति संभव है। व्यापारियों को इस समय मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार का भी पूरा समर्थन मिलेगा। वहीं गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से कर्क राशि के जातकों का भाग्य जागृत हो सकता है। इसके साथ ही, नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।