Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें पुराने मित्र से लंबे समय के बाद किनकी होगी मुलाकात

Update: 2025-03-23 01:30 GMT

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। आपका किसी नई भूमि वाहन मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने विरोधियों की चाल को समझेंगे और उन्हें आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आपको कोई किराए के काम से इनकम बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह पर आपके बॉस अमल अवश्य करेंगे। आपको अपने आसपास में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज राजनीति में कार्यरत लोगों के जनसंपर्क बढ़ेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके शत्रु भी उत्पन्न होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। संतान पक्ष की और से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि के जातकों को अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्म सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। घर में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से काम को लेकर सलाह लेंगे। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आप बिना सोचे समझे किसी से कोई बात ना करें। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर काफी खर्च करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

तुला राशि के लोगों को कुछ टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई कोर्ट केस यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कामों के सराहना होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपके विरोधियों को एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी।

वृश्चिक राशि के लोगों के लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका कोई काम यदि पेंडिंग चल रहा था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा करेंगे। बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट आपके लिए नयी समस्याएं खड़ी करेगा। आपको किसी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।

धनु राशि के लोगों के विरोधी परेशान रहेंगे। आपके मन में खुशियां रहेगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा करेंगे।

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी। इनकम अच्छी रहने से आप खर्चा आसानी से कर सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए।

कुंभ राशि के जातकों को आज खुशियों बढ़ेंगे अपने कामों में आपको धैर्य धारा बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यवसाय में आपको प्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी।

मीन राशि के लोग आज अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में नई आशाओं का संचार होगा, जिससे उनका मन खुश रहेगा और अपने कामों को लेकर वह काफी सक्रिय रहेंगे। नव विवाहित जोड़े के जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। 

Tags:    

Similar News