दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक 57.78% मतदान, 70 सीटों पर मतदान
By : Tripada Dwivedi
Update: 2025-02-05 12:21 GMT
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज बुधवार सुबह 7 बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। दिल्लीवासियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालना शुरू कर दिया है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक दिल्ली में कुल 57.78% मतदान दर्ज किया गया है। बता दें, कि आज मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।