रान्या राव को कोर्ट ने दिया झटका, डीआरआई को दो दिनों में अहम सुराग लगे हाथ, जानें क्या दलील दी

Update: 2025-03-06 17:47 GMT

बेंगलुरु। साउथ फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव को एयरपोर्ट से पुलिस ने सोना की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं आज उन्हें कोर्ट से ज़मानत की उम्मीद थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें झटका दे दिया। यही नहीं उनके उनके पिता ने भी उनसे परला झार लिया।

बता दें कि बेंगलुरु की आर्थिक अपराध अदालत ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। हालांकि शुक्रवार को फैसला आने की उम्मीद है, क्योंकि जांच एजेंसियों ने उनकी हिरासत मांगी है।

प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ

दरअसल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कहा रान्या राव की तीन दिन की हिरासत जरूरी है। डीआरआई की मांग पर अभिनेत्री के वकील ने आपत्ति जताई और कहा कि हिरासत की जरूरत नहीं है। इस पर प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि हिरासत की मांग करते समय आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि मामला संवेदनशील है। डीआरआई के वकीलों ने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। मुख्य जानकारी खुली अदालत में पेश नहीं की जा सकती। उन्होंने अदालत से कहा कि यदि आवश्यक हो तो जांच की जानकारी सीलबंद लिफाफे में पेश की जा सकती है।

वहीं अदालत को बताया गया कि पिछले दो दिनों में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है और ये जानकारियां सार्वजनिक करने से चल रही जांच को खतरा हो सकता है। डीआरआई ने हिरासत की आवश्यकता और गहरी जांच की बात पर जोर दिया। प्रॉसिक्यूशन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का भी हवाला दिया, जिसके अनुसार ऐसे मामलों में 40 दिनों तक हिरासत में रखा जा सकता है।

डीजीपी के साथ संबंधों का उठाया फायदा

रान्या राव कर्नाटक राज्य आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने डीजीपी पिता के साथ संबंधों का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश की थी।

रान्या राव अपनी लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण डीआरआई के रडार पर आई थीं। अधिकारियों के अनुसार, वह पिछले साल 30 से अधिक बार दुबई जा चुकी थीं जबकि पिछले 15 दिनों में चार बार तो उन्होंने तस्करी का संदेह जताया था। गहन तलाशी में उनके पास चालाकी से छिपाकर रखे गए सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Tags:    

Similar News