BCCI Contract List 2025: बीसीसीआई ने जारी की केंद्रीय अनुबंध सूची, इशान-श्रेयस की वापसी, जानें ग्रेड वाइज क्रिकेटरों को कितना करोड़ वेतन मिलता है

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद अश्विन को सूची से बाहर किया गया;

Update: 2025-04-21 07:39 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 35 खिलाडियों को ग्रेड ए+, ए, बी और सी में जगह मिली है। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में जगह मिली है। वहीं छह खिलाड़ियों के ए ग्रेड में रखा गया है। इसके अलावा पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में शामिल हैं। यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा।

इन खिलाड़ियों ने की वापसी और इन्हें हुआ फायदा

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ग्रेड बी से ग्रेड ए में प्रमोट किए गए हैं। वहीं इशान किशन और श्रेयस अय्यर को पिछले साल इस सूची से बाहर रखा गया था, अब उन्होंने वापसी कर ली है। जिसके चलते बीसीसीआई ने ईशान को ग्रेड सी और श्रेयस को ग्रेड बी में रखा है।

बता दें आर अश्विन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, जिसके चलते वह इस सूची से बाहर हो गए हैं। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जड़ेजा को बीसीसीआई ने ए+ ग्रेड में रखा है।

किसकी कितनी सैलरी?

बीसीसीआई की इस केंद्रीय अनुबंध सूची के मुताबिक खिलाड़ियों की सैलरी निर्धारित की गई है। इसमें शामिल ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। वहीं ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ और बी ग्रेड के खिलाडियों को हर साल 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई सी ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये देता है।

खिलाड़ियों की ग्रेड सूची

ए+ ग्रेड- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जड़ेजा

ए ग्रेड- हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल

बी ग्रेड- सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव

सी ग्रेड- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार

Tags:    

Similar News