इंडस्ट्री पर राज करती हैं विदेश से आईं ये हसीनाएं, कई हीट फिल्मों में कर चुकी है काम

Update: 2024-06-19 11:13 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। उनकी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। फैंस इनके हर बात जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आज हम ऐस ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका जन्म तो विदेशी धरती पर हुआ है लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी अभिनेत्री इसमें शामिल हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। वह इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। उनका जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ है।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है। उनका जन्म श्रीलंका में हुआ है।

नोरा फतेही

नोरा फतेही का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह डांसर और अभिनेत्री के रूप में इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। वह कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर से धमाल मचा चुकी हैं। वह टोरंटो की रहने वाली हैं।

सनी लियोनी

सनी लियोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सनी लियोनी के पास कनाडाई नागरिकता है। उन्होंने भारत में आकर इंडस्ट्री में अपनी फहचान बनाई है।

Tags:    

Similar News