सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दिन उनकी बहन ने किया याद,मौत का सच जानने के लिए मांगी मदद

Update: 2024-06-14 11:24 GMT

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज के दिन निधन हो गया था। ठीक चार साल पहले 14 जून 2020 के दिन हुआ था। उनका शव बांद्रा में उनके अपार्टमेंट घर में मिला था। उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक को हिलाकर रख दिया था। आज एक्टर की बरसी पर उनके फैंस,रिश्तेदार व परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बहनों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो सुशांत के प्रेयर मीट का है। एक इमोशनल कर देने वाला नोट भी लिखा गया है।

श्वेता ने कैप्शन में लिखा कि भाई तुम्हें हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हमें अभी तक नहीं पता कि 14 जून 2020 को आखिर हुआ क्या था? आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं। मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगायी है। मैं धीरे-धीरे हार रही हूं। लेकिन आज आखिरी बार मैं हर उस इंसान से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है। अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें- क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ? यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन क्या मिला और क्या हुआ था? मैं विनती करती हूं कि हमारी आगे बढ़ने में मदद कीजिए। हमें वो क्लोजर दें जिसके हम हकदार हैं।

Tags:    

Similar News