स्त्री 2 सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी, पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Update: 2024-08-16 08:55 GMT

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने इतिहास रच दिया है। स्त्री 2 फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा दिया है। स्त्री 2 ने 50 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। इस मूवी ने एनिमल और पठान जैसे बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 15 अगस्त के दिन सारे थिएटर फूल थे। 15 अगस्त की छुट्टी का स्त्री 2 ने भरपूर फायदा उठाया है।

निर्विवाद रूप से स्त्री 2 ने नंबर 1 हिंदी फिल्म में अब तक तरक्की की है। स्त्री 2 सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर आई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी निर्माता दिनेश विजान की इस मूवी की कमाई का आंकड़ा और अधिक बढ़ने वाला है। इस हिसाब से रिलीज के पहले दिन फिल्म का नेट कलेक्शन 64.80 करोड़ रहा है।

Tags:    

Similar News