पिता को भूल नहीं पा रही हैं प्रिंयका चोपड़ा

Update: 2024-04-29 09:17 GMT


प्रिंयका चोपड़ा आज देश ही नहीं बल्कि विदेशो के लोगो के दिलो पर राज़ करती है। आज जिस मुकाम पर प्रियंका हैं अगर उनके नाम के साथ 'ग्लोबल आइकॉम' शब्द जोड़ा जाए तो यह बिल्कुल सही फिट होगा। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी करीब थीं। प्रियंका ने उन्हें याद किया और बताया किस तरह से उनके पिता अशोक चोपड़ा की मौत से उनपर काफी गहरा असर हुआ था। प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती है, लेकिन वह अभी भी दिल से बिल्कुल देसी हैं।

प्रियंका ने यह भी बताया कि उनके पिता के जाने के बाद उनका रिश्ता भगवान के साथ बदल गया था। प्रियंका ने कहा, ''जब मेरे पिता की मृत्यु हुई थी, तब मैं बहुत ज्यादा दुखी थी। उसी दौरान मुझे अहसास हुआ कि भगवान ने इस दुख भरे पल से निकले में मेरी मदद की है, यह एक तरह की परीक्षा थी। मैं अपने पिता की सेहत के लिए हर मंदिर, हर देवी देवता, हर डॉक्टर, हर एक अस्पताल में गई। मैं अपने पिता को सिंगापुर, न्यू यॉर्क और भारत की हर उस जगह ले गई जहां पर वह ठीक हो सकते थे, लेकिन मेरे सभी प्रयास के बावजूद भी मैं लाचार महसूस कर रही थी''उन्होंने अपने पिता की लिखावट में दाहिने हाथ पर 'डैडीज लिटिल गर्ल' नाम का टैटू भी बनवा रखा है। प्रियंका ने कहा,हर व्यक्ति के जीवन में ये पड़ाव आता है। जो एक समय पर आपका साथी बन जाता है और तुम्हे इसे जाने देना होता है।'

Tags:    

Similar News