अंबानी की शादी में दिखे बारातियों के नए अंदाज, जाने क्या है वजह

Update: 2024-07-12 12:47 GMT

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शादी है। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुकी है। सभी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। वेडिंग वेन्यू से सभी की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। इस दौरान अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अनन्या पांडे बेहद खास अंदाज में पहुंची। शादी के लिए अनन्या ने पीले रंग का लहंगा चुना है। जिसके बैक साइड पर लिखा है Anant’s Brigade।

इसके बाद अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने लुक से लोगो का ध्यान खींचा। उन्होंने गोल्डेन कलर की शेरवानी कुर्ता पहना है। जिसके पीछे मेरे यार की शादी है लिखा हुआ है।

बता दें थोड़ी देर में साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद मिलनी की रस्म होगी। मिलनी की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी। 

Tags:    

Similar News