मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन.

Update: 2023-08-24 07:50 GMT

मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह पिछले 10 दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा था कि वह पीलिया रोग से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के रावतसर यानि उनके पैतृक गांव हनुमानगढ़ में किया जाएगा. .  देसी देसी ना बोल्या कर, तू चीज लाजवाब, तेरा कोई ना जवाब... जैसे सुपरहिट गाने देकर पूरे हरियाणा को झूमने वाले मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का आज निधन हो गया। उनके जाने के बाद पूरे हरियाणा में शोक की लहर दौड़ गई।

आज सभी की आंखें नम हैं, क्योंकि सुरों के सरताज कहे जाने वाले राजू पंजाबी ने बीमारी से जूझते हुए आज 40 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. राजू का  पिछले 10 दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,और  आज उनके निधन हो गया . जानकारी के मुताबिक, राजू पंजाबी पीलिया से पीड़ित थे, जिसके चलते इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। भले ही आज राजू पंजाबी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सुपरहिट गाने और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 आपको यह भी बता दे हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का असली नाम कुछ और था, हालांकि दिल से चाहने वाले लोग उनका नाम जानते हैं। राजू पंजाबी का असली नाम 'राजा कुमार' था, हालाँकि तब वे राजू पंजाबी के नाम से जाने जाते थे। राजू पंजाबी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से अच्छी कमाई करते थे। मौजूदा समय में उनके पास करीब 498 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Tags:    

Similar News