Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

एक अरबपति महिला को अदालत ने क्यों सुनाई फांसी की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Neelu Keshari
12 April 2024 11:09 AM GMT
एक अरबपति महिला को अदालत ने क्यों सुनाई फांसी की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला
x

-दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है एक फ्राड प्रोपर्टी डीलर

वियतनाम की ट्रांगमाई लेन (Troung My Lan) नाम की एक महिला अचानक पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। यह महिला बहुत बड़ी प्रोपर्टी डीलर यानी की रियल एस्टेट कारोबारी है। दुनिया के प्रमुख अरबपतियों की सूची में इस महिला का नाम शामिल है लेकिन पैसों के लेन-देन के मामले में वियतनाम की एक अदालत ने उसे फांसी की सजा सुना दी है, जिसके वजह से वह काफी चर्चा में है। यह पहली बार है जब पैसों के लेन-देन के मामले में किसी महिला को फांसी दी जा रही है। वियतनाम की इस फ्राड प्रोपर्टी डीलर के नाम के साथ ही वियतनाम को कानून भी चर्चा में बना हुआ है। वियतनाम की इस फ्राड डीलर की प्रोपर्टी अरबों में हुआ करती थी।

बता दें कि वियतनाम की एक अदालत ने ट्रांगमाई लेन की एक महिला को फांसी की सजा सुनाई है। वह वियतनाम में ही पैदा हुई। उसका उम्र 67 साल है और उसकी गिनती वियतनाम के सबसे बड़े पूंजीपतियों के साथ ही साथ दुनिया के अरबपतियों में होती रही है। अब वियतनाम की एक अदालत ने ट्रांगमाई लेन को फांसी पर लटका देने का आदेश दिया है। अदालत के इस आदेश के बाद से ही वियतनाम देश और प्रोपर्टी का धंधा करने वाली प्रोपर्टी डीलर ट्रांगमाई लेन चर्चा का विषय बनी हुई है।

जाने क्या है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम में महिला अरबपति को एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। रियल एस्टेट दिग्गज ट्रांग माई लेन नामक इस बिजनेस टायकून को अरबों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में ये सजा सुनाई गई है। इसे देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड में से एक बताया जा रहा है जिससे करीब 42000 लोग प्रभावित हुए हैं।

Next Story