Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

World Richest Families: दुनिया के 6 सबसे अमीर परिवार, जानें इनकी कुल संपत्ति

Trinath Mishra
6 May 2023 11:43 AM GMT
World Richest Families: दुनिया के 6 सबसे अमीर परिवार, जानें इनकी कुल संपत्ति
x

मंदी की वजह से भले ही कई लोगों की नौकरी चली गई हो लेकिन दुनिया में कई ऐसे परिवार भी हैं जो इन अरबों के मालिक हैं. हम आपको दुनिया के सबसे अमीर परिवारों के बारे में बता रहे हैं।

World Richest Families: फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के अनुसार आज हम आपको दुनिया के 6 सबसे अमीर परिवारों की जानकारी दे रहे हैं। इन सबके पास अरबों डॉलर की संपत्ति है। आइए देखें पूरी लिस्ट।


1. वाल्टन परिवार की तीन पीढ़ियों ने दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखला वॉलमार्ट में निवेश किया है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट में इस परिवार की हिस्सेदारी 50 फीसदी तक है. ऐसे में परिवार की कुल संपत्ति 224.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

2. मार्स इंक कंपनी के मालिक मार्स परिवार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर परिवार हैं। मार्क इंक कंपनी में परिवार की एक बड़ी हिस्सेदारी है। इस परिवार की कुल नेटवर्थ 215 बिलियन डॉलर है।

3. फ्रेडरिक, चार्ल्स, डेविड और विलियम कोच ने तेल फर्म को अपने पिता से विरासत में लिया था। यह परिवार कोच इंडस्ट्रीज से कमाई कर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर परिवार है। इसकी कुल संपत्ति 128.8 अरब डॉलर है।

4. संयुक्त अरब अमीरात पर करीब 90 साल से राज कर रहा अल सऊद परिवार दुनिया का चौथा सबसे अमीर परिवार है। इसकी कुल नेट वर्थ 105 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

5. फ्रांसीसी लक्ज़री फ़ैशन ब्रांड हर्मेस, हर्मेस परिवार की संपत्ति है। यह परिवार दुनिया का 5वां सबसे अमीर परिवार है, जिनकी संपत्ति 94.6 अरब डॉलर आंकी गई है.

6. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का परिवार दुनिया का छठा सबसे अमीर परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 84.6 करोड़ डॉलर है।

Next Story