Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

चलिए जानते है ,दुनिया के 5 महासागरों के बारे में

Prabha Dwivedi
17 Aug 2023 1:34 PM GMT
चलिए जानते है ,दुनिया के 5 महासागरों  के बारे में
x

धरती को water planet उसपे मौजूद महासागरों के कारन कहा जाता है। धरती पे 5 महासागर है। और हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी के लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा में महासागर फैले हुए हैं। विश्व के महासागरों और सागरों का कुल क्षेत्रफल 367 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे विश्व के 5 महासागरों के बारे में -

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

पृथ्वी पर सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर प्रशांत महासागर है, जो 165,250,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यह महासागर ट्वी की पानी की सतह का लगभग 46 प्रतिशत और इसके कुल सतह क्षेत्र का लगभग 32 प्रतिशत कवर करता है। जो पृथ्वी के कुल भूभाग से भी बड़ा है।

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर है, जिसका क्षेत्रफल 106,460,000 वर्ग किलोमीटर है। यह महासागर पृथ्वी की सतह का लगभग 20 प्रतिशत तथा जल सतह क्षेत्र का लगभग 29 प्रतिशत भाग घेरता है।

हिंद महासागर (Atlantic Ocean)

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर हिंद महासागर है, जिसका क्षेत्रफल 70,560,000 वर्ग किलोमीटर है। यह महासागर पृथ्वी के लगभग 19.8 प्रतिशत जल सतह क्षेत्र को कवर करता है।

अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)

अंटार्कटिक महासागर, जिसे दक्षिणी महासागर के रूप में भी जाना जाता है, 21,960,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है।

आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

यह महासागर विश्व का सबसे छोटा और ठंडा महासागर है, इसका क्षेत्रफल 14,056,000 वर्ग किलोमीटर है। आर्कटिक महासागर को विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा महासागर कहा जाता है।

Prabha Dwivedi

Prabha Dwivedi

    Next Story