
एलन मस्क ने AI के जरिए कई बड़े नेताओ का रैंप वॉक करते हुए बनाई वीडियो

नई दिल्ली। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो AI से मस्ती-मजाक का वीडियो बनाते हैं। इस बीच एक्स के CEO एलन मस्क ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमेरिका के जो बाइडेन, पुतिन और कई बड़े नेता रैंप वॉक करते दिखाई दिए हैं।
एलन मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है वो AI-जनरेटेड है। इस वीडियो में पीएम मोदी, पुतिन, ट्रंप से लेकर किम जोंग जैसे बड़े नेता फैशन शो का हिस्सा बने। सभी बड़ी शख्सियतों को एक यूनिक आउटफिट पहने देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करने के साथ मस्क ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने High time for an AI fashion show कैप्शन के साथ वीडियो को पोस्ट किया।
वीडियो में पीएम मोदी एक मॉडर्न डिजाइन वाले कॉस्ट्यूम में नजर आएं। सनग्लासेस और सफेद जूते पहने रैंप पर चलते हुए दिखे। बाइडन को व्हील चेयर पर रैंप वॉक करते दिखाया गया। वहीं खुद अपने आपको एलन मस्क ने फैशन शो में एक सुपरहीरो की तरह दिखाया है।
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का फैशन शो में मजाक उड़ते हुए दिखाई दिया। वीडियो के अंत में बिल गेट्स लैपटॉप के साथ रैंप पर चल रहे हैं जब वह कैमरे के पास आते हैं तो उनके लॉपटॉप में क्रैश विंडो स्क्रीन दिखाई देता है क्योंकि एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट विंडो क्रैश होने के बाद से बिल गेट्स के खूब मजे ले रहे हैं। अबकी उन्होंने इस AI वीडियो के जरिए एक बार फिर उन्होंने बिल गेट्स के मजे लिए हैं।