Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों से की यह अपील

Neelu Keshari
16 Sep 2024 7:27 AM GMT
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों से की यह अपील
x

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार हम प्रदेश के अनेक स्थानों पर आपदा से जूझ रहे हैं और बहुत सारे लोग आपदा में प्रभावित हुए हैं। मैंने सभी से अनुरोध किया है कि आप सभी आपदा पीड़ितों के पास पहुंचे और हर संभव मदद करें। भगवान की कृपा से ये चुनौती भी जल्द दूर होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

Next Story