Begin typing your search above and press return to search.
State
गणतंत्र दिवस को कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड की 'साहसिक खेल' झांकी
Tripada Dwivedi
26 Dec 2024 5:25 PM IST
x
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए उत्तराखंड राज्य की 'साहसिक खेल' थीम पर आधारित झांकी का चयन किया गया है। यह झांकी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाएगी।
अक्टूबर 2024 में रक्षा मंत्रालय के तहत गठित विशेषज्ञ समिति ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त 34 प्रस्तावों की समीक्षा की। उत्तराखंड का प्रस्ताव, जिसमें झांकी का डिजाइन, मॉडल और संगीत शामिल था। सूचना विभाग के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह झांकी राज्य की साहसिक खेल संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती को प्रदर्शित करेगी। उत्तराखंड की झांकी का चयन न केवल राज्य की सांस्कृतिक और साहसिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर ले जाएगा, बल्कि पर्यटन और साहसिक खेलों को भी बढ़ावा देगा।
Tripada Dwivedi
Next Story