Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

उधम सिंह नगर न्यूज़: केलाखेड़ा पूर्व चेयरमैन के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र रद्द

Abhay updhyay
31 July 2023 9:49 AM GMT
उधम सिंह नगर न्यूज़: केलाखेड़ा पूर्व चेयरमैन के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र रद्द
x

बाजपुर। डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर केलाखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हामिद अली के पुत्र अमन का जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। डीएम ने फर्जी दस्तावेज जमा कर प्रमाणपत्र बनाने वाले हामिद अली के खिलाफ भी केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

वर्ष 2018 में हामिद अली ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। हामिद अली ने अपने घोषणा पत्र में बच्चों की संख्या का सबूत छिपाया था. इसमें शिकायतकर्ता अकरम खान ने कोर्ट में रिट दायर की। न्यायालय के आदेश पर हामिद अली को नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां ने 29 अगस्त 2022 को डीएम को शिकायती पत्र भेजकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली पर बेटे अमन का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेजों से बनवाने का आरोप लगाया था। डीएम ने एसडीएम बाजपुर आरसी तिवारी को जांच के निर्देश दिये। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार, केलाखेड़ा नगर पंचायत ईओ की संयुक्त टीम बनाकर जांच करायी। टीम ने जांच में फर्जी दस्तावेजों पर बनाए गए जन्म प्रमाण पत्र को रद्द करने और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की.एसडीएम के निर्देश पर हामिद अली के बेटे अमन का फर्जी दस्तावेजों से बनाया गया जन्म प्रमाण पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। निर्देश के अनुसार उक्त मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. - राजकुमार भारती, ईओ नगर पंचायत केलाखेड़ा।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story