Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

आज प्रदेशभर में साफ रहेगा मौसम, सुबह छा सकता है हल्का कोहरा, जानिए अब कब होगी बर्फबारी

Ruchi Sharma
3 Feb 2024 6:58 AM GMT
आज प्रदेशभर में साफ रहेगा मौसम, सुबह छा सकता है हल्का कोहरा, जानिए अब कब होगी बर्फबारी
x

आज शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

बीती एक फरवरी को हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना रहा। दिन भर धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि पहाड़ों में बर्फ पिघलने के चलते दिन में कुछ देर शीतलहर ने परेशान किया। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 23 और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।

वहीं, कल रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदान में बारिश होने की संभावना है। इसके अगले दिन पांच फरवरी को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने से तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। छह फरवरी को प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा।

Ruchi Sharma

Ruchi Sharma

    Next Story