Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

उत्तराखंड से गायब महिलाओं का चौंकाने वाले आंकड़े जानिए ?

Harish Thapliyal
29 Sep 2023 6:05 AM GMT
उत्तराखंड से गायब महिलाओं का चौंकाने वाले आंकड़े जानिए ?
x

देहरादून। उत्तराखंड में हजारों महिलाएं और लड़कियां गायब हो रही हैं इसका खुलासा सूचना के अधिकार से पता चला है।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में बीते साल में 3,854 महिलाएं और 1,134लड़कियां लापता हुई हैं। जबकि, पुलिस ने 2,961 गुमशुदा महिलाएं और 1,042 लड़कियों को भी खोज निकाला है। अभी भी 893 महिलाओं और 92 लड़कियों की बरामदगी को लेकर कार्रवाई जारी है।

आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की जानकारी मांगी थी। जिस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जवाब दिया गया है। आरटीआई में मिले जवाब में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिसके तहत उत्तराखंड में जनवरी 2021 से लेकर मई 2023 तक यानी इन 29 महीनों में 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई।

तो वहीं पुलिस ने 2,961 गुमशुदा महिलाओं और 1042 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है। सूचना के अधिकार (RTI) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के 13 जिलों और जीआरपी में साल 2021 में 1,494 महिलाएं तो 404लड़कियां गायब हईं। जबकि, साल 2022 में 1,632महिलाएं और 425लड़कियां लापता हुईं। वहीं, साल 2023 में मई तक 728 महिलाएं तो 305 लड़कियां गायब हुई हैं।

2021 से मई 2023 तक जिलेवार गुमशुदा

महिलाएं। नैनीताल जिले में 386 महिलाएं गायब हुई हैं।उधम सिंह नगर जिले में 941 महिलाएं लापता हुई हैं।जबकि, पिथौरागढ़ जिले में 39 महिलाएं गायब हुई हैं। वहीं, अल्मोड़ा जिले में 92 महिलाएं गायब हुई हैं।इधर, टिहरी जिले में 143 महिलाएं गायब हुई हैं। उधर, बागेश्वर जिले में 72 महिलाएं गायब हुई हैं। इसी तरह से पौड़ी जिले में 120 महिलाएं गायब हुई हैं।

उत्तरकाशी जिले में 70 महिलाएं गायब हुई हैं।देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 963 महिलाएं गायब हुई हैं। हरिद्वार जिले में 822 महिलाएं गायब हुई हैं। चमोली में 71 महिलाएं गायब हुई हैं तो चंपावत जिले में 96 महिलाएं लापता हुईं। रुद्रप्रयाग जिले में 39 महिलाएं गायब हुई हैं। वहीं, रेलवे क्षेत्र (जीआरपी) के अंतर्गत 4 महिलाएं लापता हुईं।


नैनीताल जिले में 154 लड़कियां गुमशुदा हुई।जबकि, उधम सिंह नगर जिले में 328 लड़कियां गुमशुदा हुई। पिथौरागढ़ में 54 लड़कियां गुमशुदा हुई। वहीं, अल्मोड़ा जिले में 32 लड़कियां गुमशुदा हुई। टिहरी जिले में 53 लड़कियां गुमशुदा हुई। उधर, बागेश्वर जिले में 18 लड़कियां गुमशुदा हुई तो पौड़ी जिले में 19 लड़कियां गुमशुदा हुई।

उत्तरकाशी जिले में 10 लड़कियां गुमशुदा हुई। देहरादून जिले में 119 लड़कियां गुमशुदा हुई तो हरिद्वार जिले में 279 लड़कियां गुमशुदा हुई। वहीं, चमोली जिले में 22 लड़कियां गुमशुदा हुई. चंपावत जिले में 22 लड़कियां गुमशुदा हुई। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में 10 लड़कियां गुमशुदा हुई।वहीं, रेलवे क्षेत्र (जीआरपी) में 1 लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई है।

Harish Thapliyal

Harish Thapliyal

    Next Story