Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

'बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव की जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है'

Tripada Dwivedi
15 July 2024 8:26 AM GMT
बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव की जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है
x

देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस को आगामी निकाय चुनाव के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। अभी तक 2017 से 2022 तक प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उपचुनाव की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आगामी निकाय चुनाव को भी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दिशानिर्देश पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद किए गए। पार्टी नेताओं ने एकजुटता के उपचुनाव को लड़ा। जिससे दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाली चुनौतियों को सामूहिक रूप से मुकाबला करेगी। उपचुनाव की जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी संगठनों ने मेहनत कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम किया।

बता दें मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 मतों से हराया। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को 5,224 मतों से हराया।

Next Story