Begin typing your search above and press return to search.


x
पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर भी मौसम साफ रहेगा।
उत्तराखंड में आज रविवार को मौसम साफ है। दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने परेशानी बढ़ाई हुई है।
मौसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का अहसास कम होगा।
उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर भी मौसम साफ रहेगा।
कहां कैसा है मौसम का हाल
- श्रीनगर में कोहरा होने से ठंड में हुआ इजाफा।
- हरिद्वार में मौसम साफ। धूप खिली।
- पहाड़ो की रानी मसूरी और धनोल्टी में मौसम साफ। चटक धूप खिली।
Next Story