Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Roorkee: उपचार कराकर लौट रहे घायल को पीट-पीटकर मार डाला, पूर्व सभासद सहित 13 नामजद, बस्ती में पुलिस तैनात

SaumyaV
2 Nov 2023 7:40 AM GMT
Roorkee: उपचार कराकर लौट रहे घायल को पीट-पीटकर मार डाला, पूर्व सभासद सहित 13 नामजद, बस्ती में पुलिस तैनात
x

लंढौरा की बस्ती में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को लेकर कस्बे के ही कुछ लोग मंगलौर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद जब लौट रहे घायल पर कुछ लोगों ने दोबारा हमला कर दिया।

कस्बे की बस्ती में कूड़े को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए युवक पर उस समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जब वह अस्पताल से घर वापस लौट रहा था। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई। युवक को अचेत हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में पूर्व सभासद सहित 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज लिखा गया है। घटना के बाद से बस्ती में तनाव का माहौल है। जिसको देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। लंढौरा की एक बस्ती में मंगलवार की शाम कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई थी।

घायलों को लेकर कस्बे के ही कुछ लोग मंगलौर अस्पताल ले गए। उपचार के बाद जब घायल सूर्या आदि मंगलवार देर रात लौट रहे थे। तो दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में राम भट्टे के पास घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने सूर्या पर हमला बोल दिया। जिससे सूर्या पुत्र मांगेराम (22) वर्ष को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालात में सूर्या को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को दे रही दबिश

पुलिस ने हत्या के इस मामले में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार सहित 13 लोगों को नामजद किया है। कई के अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की मौत के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दे रही है। सभी आरोपित फरार बताए गए है। तनाव को देखते हुए बस्ती में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इनके खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई पंकज ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पूर्व सभासद प्रदीप कुमार, विपिन उर्फ रावण, शुभम, रिकी, विपिन, शेखर, नवीन, रवि, धर्मेंद्र, रोहित, सागर, वासु को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अन्य अज्ञात हैं। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

Next Story