Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

21 सितंबर को महिला कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास प्रस्थान करने का निश्चय लिया है

Sakshi Chauhan
20 Sep 2023 12:19 PM GMT
21 सितंबर को महिला कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास प्रस्थान करने का निश्चय लिया है
x

उत्तराखंड में महिला कांग्रेस भी अब सरकार के खिलाफ अप्रियवादी होती नजर आ रही है 21 सितंबर को महिला कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास प्रस्थान करने का निश्चय लिया है इस आंदोलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे महिला कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदेश भर में सभी महिलाओं से आग्रह किया गया है कि मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान बड़ी संख्या में शामिल हो ताकि महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में जो अत्याचार बढ़ रहा है उसको रोका जा सके। कार्यक्रम में प्रदेश से तकरीबन ढाई से 3000 महिलाओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यत्रियों को आने के लिए कहा है

महगाईं,बेरोजगारी और महिला अत्याचार के उठाएं जाएंगे मामले

प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि प्रदेश सरकार की कई नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास कूच 21 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे उठाए जाएंगे प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के मामले उठाए जाएंगे और डेंगू को लेकर सरकार की जो कमी रही है उसको उजागर करने का काम किया जाएगा। रौतेला ने बताया कि इसके अलावा बेरोजगारी, महंगाई ,बेरोजगारी युवाओं पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को भी इस मुख्यमंत्री आवास कूच में शामिल किया जाएगा उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को इस आंदोलन में उठाने का काम किया जाएगा ज्योति रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास कूच में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत उप नेतापक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहेंगे।

Next Story