Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

वरुणावत पर्वत पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और शिवलिंग मिली

Sakshi Chauhan
3 Aug 2023 1:16 PM GMT
वरुणावत पर्वत पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और शिवलिंग मिली
x

वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर बसे ज्ञाणजा गांव में दो साधुओं ने मिलकर एक प्राचीन गुफा को खोज निकाला हैै। इस गुफा में महाभारत कालीन श्रीकृष्ण की मूर्ति भी मिली है। इसके साथ ही इसके अंदर स्थापित किया हुआ शिवलिंग भी मिली आइये पढ़ते है पूरी खबर...

ग्रामवासी ने पर्यटन विभाग से गुफा के निगरानी के लिए मांग की है। जिससे कि यह धार्मिक सहित रोमांच पर्यटक स्थल बन सके। क्योंकि यह पंचकोसी यात्रा के प्रसिद्ध, जगह पर स्थित है। भटवाड़ी विकासखंड के ज्ञाणजा गांव के हरुना नामे तोक में जंगलों के बीच स्वामी शंकर महाराज ने करीब 250 मीटर कुदरती गुफा की खोज की। उन्होंने स्थानीय लोगो के साथ इस गुफा के अंदर जाकर मुआयना किया। जिसमें गुफा के भीतर महाभारतकालीन श्रीकृष्ण की पत्थर की एक मूर्ति मिली। जिसमें श्रीकृष्ण हाथ में बांसुरी लिए खड़े हैं। वहीं गुफा के अंदर स्थापित किया हुआ शिवलिंग भी मिला है। उसके बाद स्वामी शंकर महाराज ने जोगड़ गांव आश्रम के विपुल स्वामी के साथ मिलकर इस गुफा को विकास करने का प्रण उठाया।

दोनों साधुओं ने गुफा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां सहित गुफा के मुख को चौड़ा कर वहां पर गेट भी लगा दिया है। वहीं गुफा के अंदर सोलर लाइट भी लगाई गई है। स्वामी विपुल ने बताया कि पुराणों में वर्णन है कि यह महाभारत काल में महातपा ऋषि की तपोभूमि, रही थी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा नेगी ने कहा कि यह गुफा पंचकोसी यात्रा के मुख्य पड़ाव पर स्थित है। इस संबध में उन्होंने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से गुफा के सुरक्षा की मांग की है। जिससे कि यह पर्यटकों का नया केंद्र बन सके।क्योंकि यह जनपद मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित है। वहीं उन्होंने गुफा में मिली मूर्ति का पुरातत्व विभाग से संरक्षण की मांग भी की है।

Next Story