Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

मसूरी लंढौर के पास भूस्खलन, सड़कें बंद होने से फंसे यात्री, यमुनोत्री में अभी तक रास्ते बंद

Tripada Dwivedi
27 Aug 2024 8:39 AM GMT
मसूरी लंढौर के पास भूस्खलन, सड़कें बंद होने से फंसे यात्री, यमुनोत्री में अभी तक रास्ते बंद
x

बड़कोट। लगातार बारिश के चलते मसूरी लंढौर मार्ग स्थित बेकरी हिल के पास सुबह भूस्खलन हुआ। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमाऊं और गढ़वाल जाने वाले सैकड़ों यात्री फंसे हैं।

भारी बारिश से कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। बिजली और पानी की सप्लाई भी ठप है। देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर अल्मोड़ा जाने वाले यात्री यहां परेशान हैं। इसके अलावा थराली देवल मोटर मार्ग सहित कई ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं।

उधर यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में मोटर मार्ग तीसरे दिन भी अभी तक बंद है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही यमुनोत्री धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।

Next Story